ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सीतामढ़ी : दो दिन से लापता बच्चे का शव मिला, अपहरण और हत्या की आशंका के साथ परिजन पूछ रहे.. ये कौन सा राज है?

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 2 दिनों से लापता एक 11 साल के एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। घटना सहियारा थाना इलाके के सिंगरहीया पंचायत से स

सीतामढ़ी : दो दिन से लापता बच्चे का शव मिला, अपहरण और हत्या की आशंका के साथ परिजन पूछ रहे.. ये कौन सा राज है?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 2 दिनों से लापता एक 11 साल के एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। घटना सहियारा थाना इलाके के सिंगरहीया पंचायत से स्थित हरकेश गांव की है। इस गांव के रहने वाले विपिन कुमार सिंह के 11 साल के बेटे सन्नी कुमार का शव बरामद किया गया है। सन्नी शनिवार से ही लापता था। परिजन लगातार अपहरण की आशंका जता रहे थे और अब सन्नी का शव गांव के ही पोखर के पास से झाड़ी से बरामद किया गया है।


11 साल के सन्नी का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन अपहरण कर हत्या की आशंका जता रहे हैं, इनका कहना है कि बच्चे का अपहरण किया गया और फिर बाद में उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का सीधा सवाल प्रशासन और सरकार से है। परिजन पूछ रहे हैं कि आखिर बिहार में यह कौन सा राज है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार में जनता का राज है, राज्य के अंदर अपराधिक घटनाओं में इजाफे के बाद विपक्ष जंगलराज का आरोप लगाता है तो नीतीश जनता का राज होने का हवाला देते हैं। लेकिन मासूम की मौत के बाद उसके घरवाले सीधे बिहार में मौजूदा शासन पर सवाल उठा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि शनिवार को सन्नी अपने उम्र के बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। कुछ लोगों ने उसे राम जानकी मठ के पास खेलते हुए भी देखा लेकिन जब देर शाम को घर वापस नहीं लौटा तो सन्नी की मां ने उसकी खोजबीन शुरू की। बाद में दूसरे परिजनों को भी चिंता हुई और सन्नी की सब जगह तलाश की गई। जब सन्नी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने इसकी सूचना सहियारा थाने को दी। बाद में सन्नी का शव पोखर के पास झाड़ी से बरामद किया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता