ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

Sitamarhi Crime News: नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप

SITAMARHI: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना सीतामढ़ी से सामने आई है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक 15 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। इ

Sitamarhi Crime News: नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना सीतामढ़ी से सामने आई है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक 15 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


मृतक की पहचान ओमप्रकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय ओमप्रकाश सुप्पी थाना क्षेत्र स्थित नन्हकार सिमरदह गांव में मौजूद था, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा को बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता