ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

राजद छात्र अध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली, सकते में पुलिस

SITAMARHI : सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है, जिसमें दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, वहीं एक कारोब

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है, जिसमें दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, वहीं एक कारोबारी की जान बाल-बाल बच गई. 

बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के साइंस कॉलेज के छात्र अध्यक्ष अमित यादव को भी अपराधियों ने गोली मार दी है. जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. 

बताया जा रहा है कि अमित यादव बाइक से घर लौट रहे थे, तभी  डुमरा थाना इलाके के आजमगढ़ के पास हथियार से लैस अपराधियों ने घेरकर गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. 

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं अमित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  वहीं सिंहवाहिनी के एक छात्र राजीव कुमार को भी बारात से लौटने के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता