ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जनता राज में बेखौफ हुए बदमाश!, लूटपाट के दौरान सीएसपी संचालक को मार दी गोली

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है,

जनता राज में बेखौफ हुए बदमाश!, लूटपाट के दौरान सीएसपी संचालक को मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां लूटपाट के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र  की है।


बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक विजय कुमार गुरुवार की दोपहर काम के सिलसिले में निकला था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे बीच रास्ते में रोक दिया और पिस्टल दिखाकर लूटपाट की कोशिश करने लगे। सीएसपी संचालक के पास पैसे नहीं होने से नाराज बदमाशों ने विजय कुमार के पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।


वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सीएसपी संचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता