ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार: ट्यूशन टीचर के प्यार में पागल थी 12वीं की छात्रा, परिजनों ने रोका तो बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फुर्र

SITAMARHI: सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां पढ़ाई के लिए कोचिंग जाने वाली एक लड़की का दिल अपने टीचर पर आ गया। दोनों की नजदीकियां बढ़ी तो एक दूसरे को पाने के लि

बिहार: ट्यूशन टीचर के प्यार में पागल थी 12वीं की छात्रा, परिजनों ने रोका तो बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फुर्र
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां पढ़ाई के लिए कोचिंग जाने वाली एक लड़की का दिल अपने टीचर पर आ गया। दोनों की नजदीकियां बढ़ी तो एक दूसरे को पाने के लिए बेकरार हो गए। जैसे ही इस बात की भनक लड़की के परिवार वालों को लगी तो उसपर बंदिशे बढ़ा दी गई,हालांकि इसी बीच लड़की अपने टीचर के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। लड़की के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। मामला बथनाहा थाना क्षेत्र के मझौरा का है।


दरअसल, 12वीं की छात्रा मझौरा स्थित एक कोचिंग संस्थान में पिछले दो सालों से पढ़ाई करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षक सुबोध कुमार से उसकी गहरी दोस्ती हो गई। जैसे जैसे समय बीतता गया दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। अब हालत ऐसी हो गई थी कि दोनों एक दूसरे को देखे बिना नहीं रह पाते थे। कहा जाता है कि इश्क किसी के छिपाए नहीं छिपता है, इन दोनों प्रेमी युगल के साथ भी ऐसा ही हुआ।


दोनों की प्रेमी कहानी की जानकारी लड़की के परिजनों को लग गई। फिर क्या था परिजनों ने लड़की को कोचिंग जाने से मना कर दिया हालांकि टीचर सुबोध कुमार लड़की के घर के आसपास मंडराता रहता था। वह कई बार अपने साथियों के साथ वहां आता जाता रहता था। प्यार पर पहरा बढ़ता देख दोनों ने घर से भागने का प्लान बना डाला और मौका पाकर सुबोध और उसकी गर्लफ्रेंड घर से फरार हो गए।


लड़की के परिजनों ने टीचर सुबोध के खिलाफ थाने में लड़की को अगवा करने का केस दर्ज करा दिया है। लड़की के परिजनों ने सुबोध पर उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले भागने का आरोप लगाया है और पुलिस से लड़की को सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और मामला प्रेम प्रसंग का बताया है। यह घटना इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।