ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार: पुलिस के खिलाफ भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, सैकड़ों लोगों ने थाने को घेरा

SITAMARHI: डबल मर्डर के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने आज सीतामढ़ी के रीगा थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबा

बिहार: पुलिस के खिलाफ भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, सैकड़ों लोगों ने थाने को घेरा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SITAMARHI: डबल मर्डर के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने आज सीतामढ़ी के रीगा थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। घटना के एक महीने बीच जाने के बाद भी पुलिस अबतक हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने में विफल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की नाकामी के कारण आज आज बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।


दरअसल, बीते 23 सितंबर को रीगा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में बाप-बेटे की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। एक साथ दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। गांव के ही नागेंद्र दास के बेटे उदय दास पर हत्या का आरोप लगा था। इस मामले में आरोपी उदय के पिता समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि मुख्य आरोपी उदय वारदात के एक महीने बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


लोगों का आरोप है कि महावीरी झंडे के दौरान आरोपी और मृतकों के बीच हुई मारपीट को लेकर अगर पुलिस गंभीर रही होती तो बाप-बेटे की हत्या नहीं होती। बता दें कि वारदात वाले दिन आरोपी उदय शराब के नशे में धुत्त होकर पिपरा चौक पर पूजा के दौरान हंगामा कर रहा था। उस दिन किसी तरह तो मामला शांत हो गया था लेकिन अगले दिन आरोपी फिर हंगामा करने लगा था। जिसके बाद हुई मारपीट में आरोपी उदय गंभीर रूप से घायल हो गया था।


ठीक होने के बाद उदय ने बाप-बेटे को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद से उदय फरार है। एक महीने बीच जाने के बाद भी जब उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो गुरुवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा मचाया। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और वापस गांव लौट गए। पुलिस ने जल्द ही दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता