ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : पुलिस की गिरफ्त में आए 7 आर्म्स सप्लायर, पिस्टल और गोली समेत कई हथियार बरामद

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार के साथ 5 हथियार तस्करों को ग

बिहार : पुलिस की गिरफ्त में आए 7 आर्म्स सप्लायर, पिस्टल और गोली समेत कई हथियार बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार के साथ 5 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हथियार तस्करों के पास से पुलिस ने 5 पिस्टल, 8  मैगजीन, पांच गोली समेत अन्य सामानों को बरामद किया है। इधर, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।


सीतामढ़ी एसपी हर किशोर राय ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान शहर के किरण चौक पर हथियार के साथ एक युवक पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर लीची बागान स्थित एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने एक बैग से 5 पिस्टल, 8 मैगजीन और पांच गोली बरामद किया। इस दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में पता चला कि सभी हथियार सप्लायर हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से कड़ी पूछताछ में जुटी है।


उधर, भारत-नेपाल सीमा से एसएसबी के जवानों ने हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल तथा 16  गोली बरामद किया गया हैं। सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड स्थित हनुमाननगर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों द्वारा की गई कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान हथियार के साथ पकड़े गए।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता