ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार पुलिस के दारोगा और सिपाही कर रहे शराब की तस्करी! कांस्टेबल समेत 5 गिरफ्तार, दो SI फरार

SITAMARHI: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में शराबबंदी कानून ठीक ढंग से लागू नहीं हो पा रही है। शराब माफिया से लेकर बिहार पुलिस के जवान भी सरकार की कोशिशों में पलीता लगा रहे

बिहार पुलिस के दारोगा और सिपाही कर रहे शराब की तस्करी! कांस्टेबल समेत 5 गिरफ्तार, दो SI फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में शराबबंदी कानून ठीक ढंग से लागू नहीं हो पा रही है। शराब माफिया से लेकर बिहार पुलिस के जवान भी सरकार की कोशिशों में पलीता लगा रहे हैं। शराब की तस्करी कर रहे पुलिस कांस्टेबल समेत 5 लोगों को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दो दारोगा मौके से फरार हो गए हैं। कांटी थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, बिहार में वर्दी की आड़ में शराब का खेल चल रहा है। सीतामढ़ी पुलिस के जवान मुजफ्फरपुर में शराब के साथ गिरफ्तार हुए हैं। मुजफ्फरपुर के कांटी थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए बस से शराब की खेप लेकर जा रहे सिपाही समेत 5 को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर दो दारोगा मौके से फरार हो गए हैं।


गिरफ्तार सिपाही का नाम अनिमेव पटेल बताया जा रहा है जो सीतामढ़ी में सिपाही के पद पर तैनात है जबकि सीतामढ़ी नगर थाना में तैनात दरोगा रामप्रवेश उरावं और जितेंद्र सुमन दोनों फरार बताए जा रहे हैं। शराब की तस्करी कर रहे पुलिस जवान के पकड़े जाने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस फरार हुए दोनों आरोपी दारोगा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता