ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

SITAMARHI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश लोगों को अपनी गोली का निशाना बनाने में संकोच नहीं कर रहे हैं। राज्यभर से हर दिन हत्या, लूट, डकैती और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ता

बिहार: पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश लोगों को अपनी गोली का निशाना बनाने में संकोच नहीं कर रहे हैं। राज्यभर से हर दिन हत्या, लूट, डकैती और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने पेट्रोल पंप के नोजल मैन को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है।


जानकारी के मुताबिक, रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बसतपुर पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर तैनात नोजल मैन से दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने नोजल मैन को गोली मार दी और रुपए छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी नोजल मैन की पहचान नानपुर प्रखंड के रहने वाले सुधीर कुमार के रूप में हुई है, जो रामचंद्र पेट्रोल पंप से कैश लेकर जा रहा था, तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घायल नोजल मैन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता