ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar News: छठ पूजा से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी बजरंगबली की प्रतिमा; लोगों में भारी आक्रोश

SITAMARHI: सीतामढ़ी में छठ महापर्व के पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा को खंडित कर दिया। बजरंगबली की

Bihar News: छठ पूजा से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी बजरंगबली की प्रतिमा; लोगों में भारी आक्रोश
Mukesh Srivastava
1 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में छठ महापर्व के पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा को खंडित कर दिया। बजरंगबली की खंडित प्रतिमा को देखकर हंगामा शुरू कर दिया।


दरअसल, मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल गांव स्थित बढ़ई टोला में बीती देर रात असामाजिक तत्वों ने पीपल के नीचे स्थापित हनुमान के प्रतिमा के एक हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह जब लोग पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो बजरंगबली की खंडित मूर्ति देखकर आक्रोशित हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस कार्रवाई कर रही है। डीएसपी ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता