ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

सीतामढ़ी में मुखिया के भाई को मारी गोली, बेखौफ बदमाशों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक मुखिया के भाई को गोली मार दी है. इस बड़ी घटना के

सीतामढ़ी में मुखिया के भाई को मारी गोली, बेखौफ बदमाशों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक मुखिया के भाई को गोली मार दी है. इस बड़ी घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र की है. यहां बदमाशों ने नरहा पंचायत के मुखिया रंजीत के भाई को गोली मार दी है. घायल की पहचान रणधीर कुमार सिंह के रूप में की गई है. गोली लगने के कारण रणधीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. रणधीर को इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार मुखिया रंजीत के भाई रणधीर कुमार सिंह को बदमाशों ने क्यों गोली मारी है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता