ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

बिहार में अपराधी बेलगाम: दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली, हालत नाजुक

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बदमाश बेखौफ अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़

बिहार में अपराधी बेलगाम: दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बदमाश बेखौफ अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 


घटना रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मेहसौल की है जहां 2 बाइक सवार 4 हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घायल की पहचान मेहसौल गांव निवासी विनोद शाही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद शाही बाजार से घर लौट रहे थे तभी इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 2 बाइक पर 4 अपराधी सवार थे जो हथियार से लैस थे। घायल विनोद शाही को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। 


दिनदहाड़े गोलीबारी की हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। विनोद शाही को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि घायल विनोद के गाल में एक गोली लगी है। 


अपराधियों ने गोली क्यों मारी इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता