ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, हार से बौखलाए प्रत्याशी के बेटे ने ले ली जान

SITAMARHI: बिहार में निकाय चुनाव संपन्न होने के साथ ही चुनाव के साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। सीतामढ़ी में निकाय चुनाव में हार से बौखलाए उम्मीदवार के बेटे ने एक युवक की गोली मा

बिहार: चुनावी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, हार से बौखलाए प्रत्याशी के बेटे ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में निकाय चुनाव संपन्न होने के साथ ही चुनाव के साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। सीतामढ़ी में निकाय चुनाव में हार से बौखलाए उम्मीदवार के बेटे ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रत्याशी के बेटे ने युवक पर विरोधी पक्ष को मदद करने का आरोप लगाते हुए उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना का जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना खैरवा वार्ड नंबर 3 की है।


मृतक की पहचान खैरवा वार्ड नंबर 3 के निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौतम अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी बबीता देवी का बेटा करण कुमार वहां पहुंचा और गौतम को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बबीता देवी का आरोपी बेटा करण अपनी मां की हार से काफी गुस्से में था। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। चुनावी रंजिश को लेकर हुई हत्या के बाद से इलाके के लोगो में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता