ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आलू व्यवसायी से 4.10 लाख लूट मामले का खुलासा, लूट की रकम के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

SITAMARHI: आलू व्यवसायी से 4 लाख 10 हजार लूट मामले का खुलासा सीतामढ़ी पुलिस ने किया है। लूट की इस वारदात में शामिल तीन बदमाशों को लूट की रकम के साथ पुलिस ने दबोचा है। गिरफ्तार

आलू व्यवसायी से 4.10 लाख लूट मामले का खुलासा, लूट की रकम के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: आलू व्यवसायी से 4 लाख 10 हजार लूट मामले का खुलासा सीतामढ़ी पुलिस ने किया है। लूट की इस वारदात में शामिल तीन बदमाशों को लूट की रकम के साथ पुलिस ने दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। 


गौरतलब है कि घटना 10 जनवरी की है जहां महावीर मंदिर के पास अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर आलू व्यवसायी अनूप कुमार को घायल कर दिया। जिसके बाद अपराधियों ने 4 लाख 10 हजार रुपये लूट लिया और मौके से फरार हो गया।  


लूट की इस घटना के बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने रिंग बांध गणिनाथ मंदिर के पास से तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान आनंद, लकी और बिट्टू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। 


सीतामढ़ी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी पुलिस ने आलू व्यवसायी से लूट मामले का खुलासा कर लिया है। लूट की रकम के साथ तीन अपराधियों को दबोचा गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता