ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

सीतामढ़ी में वार्ड सदस्य के बेटे को मारी गोली, दरवाजे पर अपराधियों ने बनाया निशाना

SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इन दिनों अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी से जहां अपराधियों ने ए

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इन दिनों अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. क्रिमिनलों ने एक वार्ड सदस्य के बेटे को गोली मार दी है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक वार्ड सदस्य के बेटे को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण वार्ड सदस्य का बेटा गंभीर रूप से जख्मी बताया रहा है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड सदस्य के बेटे को घर के दरवाजे पर गोली मारी गई है. 


इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम इस मामले की छानबीन में जुट गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है. परिजनों से बातचीत चल रही है. जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता