ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

तलवार से काटकर महिला की हत्या, घर में पसरा मातम

SITAMARHI : जिले के बथनाहा में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सरेआम तलवार से काटकर एक महिला की हत्या कर दी. इस घटना के बाद मृतक महिला के घर में

तलवार से काटकर महिला की हत्या, घर में पसरा मातम
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  जिले के बथनाहा में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सरेआम तलवार से काटकर एक महिला की हत्या कर दी. इस घटना के बाद मृतक महिला के घर में मातम छा गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना जिले के रुपौली रुपहला पंचायत की है. जहां कोइली गोट गांव में अपराधियों ने तलवार से काटकर एक महिला की हत्या कर दी. मृतक की पहचान कोइली निवासी रामवृक्ष शर्मा की पत्नी प्ररेणा देवी के रुप में की गई है. मामले की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय थानाध्यक्ष पंकज कुमार और एस आई जयप्रकाश शर्मा मौकै पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया.


मृतक की पुत्री काजल कुमारी ने बताया कि गांव के ही चचेरे भाई सुरेंद्र शर्मा व उसके पुत्र राजू कुमार, रामू कुमार, शत्रुघ्न शर्मा, राघवेंद्र कुमार, किशन कुमार, रामसोगारथ शर्मा के पुत्र कपिलेश्वर शर्मा आदि लोगों ने अपहरण करने की नियत से तलवार से लैश घर पर हमला किया, जिसमें मृतक ने अपने पुत्री को बचाने के क्रम में अपराधियों से भीड़ गई और जान गंवा बैठी. साथ ही बताया कि अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आये थे. एक काले रंग के पल्सर और दूसरा बी आर 30 क्र्यू 2437 से आते थे.


दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा है. अपराधियों पर मृतक के बयान पर बथनाहा थाना कांड संख्या 138/19 व कांड संख्या 214/20 दर्ज है.  मृतक के पुत्र नीतेश ने बताया कि दोनों मुकदमा में अपराधियों द्वारा बार-बार सुलह करने की धमकी दिया जाता रहा है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया है कि शव का अंत्यपरिक्षण किया जा रहा है. अपराधियों पर जल्दी ही पकड़ कर जेल भेजा जाएगा.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता