ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

सीतामढ़ी में पति ने पत्नी का गला रेता, जख्मी हालत में मायके भागकर महिला ने बचाई जान

SITAMARHI : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश की. मामूली से विवाद को लेकर पति ने पत्नी का गला धारदार हथियार स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश की. मामूली से विवाद को लेकर पति ने पत्नी का गला धारदार हथियार से रेत दिया. हालांकि इस दौरान महिला की जान बाल-बाल बची. जख्मी हालत में महिला को अपने मायके भागकर जान बचानी पड़ी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के रुन्नीसैदपुर थाना इलाके की है. जहां खोपी गांव की है. जहां घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश की. सनकी पति ने धारदार हथियार से महिला का गला रेतकर जख्मी कर दिया. जख्मी महिला की पहचान इंदु देवी के रूप में की गई है. पीड़ित पत्नी ने अपने पति मुकेश राम के ऊपर मामला दर्ज कराया है. पीड़ित इंदु देवी ने बताया कि उसका पति शुरू से ही उसके साथ मारपीट करता है. वह हमेशा जान से मारने की धमकी देता था. महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं. मामूली सी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. इस दौरान आरोपी पति ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया. 



पीड़ित महिला ने सीतामढ़ी महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपी पति मुकेश राम की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता