ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

सीतामढ़ी में हथियार के बल पर डेढ़ लाख की लूट, अपराधियों ने किराना दुकानदार को बनाया निशाना

SITAMARHI : जिले के परसौनी में किराना व्यवसायिक से डेढ़ लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है. शनिवार देर शाम अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि नकाब

सीतामढ़ी में हथियार के बल पर डेढ़ लाख की लूट, अपराधियों ने किराना दुकानदार को बनाया निशाना
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  जिले के परसौनी में किराना व्यवसायिक से डेढ़ लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है. शनिवार देर शाम अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना मुख्यालय स्थित परसौनी चौक की है, जहां लक्ष्मी किराना स्टोर के प्रोपराइटर मनोज कुमार से शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे तीन नकाबपोशी अपराधियो ने दुकान में घुसकर पिस्टल के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. लूट के दौरान अपराधियो ने दुकान मालिक का मोबाइल भी लूट लिया.


तीनो अपराधी ने घटना को अंजाम देकर बाइक से बेलसंड रोड की तरफ भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता,एसआई अरविंद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जाँच में जुट गई. दुकान मालिक मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान के काउंटर पर बैठा था कि इसी बीच तीन अपराधी बाइक से उतर कर दुकान में घुस गए. उसमें से एक अपराधी ने हाथ पकड़ लिया तो दूसरे ने पिस्टल तान कर हल्ला नहीं करने की धमकी दी और तीसरे ने दुकान के गल्ला में रखे समान बिक्री के करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिया.


तीनो अपराधी नकाब पोश थे. घटना को अंजाम देकर तीनो अपराधी बाइक पर सवार होकर भाग निकले. थाना अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता