ब्रेकिंग
बिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआत

सीतामढ़ी में दिखा दबंग दारोगा का खौफनाक चेहरा, बूढ़ी महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा

SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, दूसरी ओर पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बदले आम लोगों के ऊपर आपने गुस्सा निकाल रही है. सीतामढ़

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, दूसरी ओर पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बदले आम लोगों के ऊपर आपने गुस्सा निकाल रही है. सीतामढ़ी जिले से ऐसी बेहद डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं. जिसे देखकर लोगों का दिल दहल जाएगा. दरअसल वीडियो में दबंग पुलिसकर्मियों का खौफनाक चेहरा सामने आया है. वीडियो में पुलिसवाले वृद्ध महिलाओं को डंडे से पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं. 


घटना जिले के सुरसंड थाना इलाके की है. जहां चांदपट्टी गांव में पुलिसवालों की गुंडई सामने आई है. महिलाओं की पिटाई कर रहे पुलिसवालों की डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं. वीडियो में सुरसंड थाना के दरोगा भोला प्रसाद सिंह महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां देते हुए नजर आ रहे हैं. रात के अंधेरे में वर्दीधारी महिलाओं को बर्बरता से पिटाई करते हुए दिख रहे हैं. तस्वीरों में देखा जा रहा है कि इस घटना का वीडियो बना रहे शख्स को भी पुलिसवालों ने जमकर पीटा. 


वीडियो सामने आने के बाद पुलिसवालों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. पीड़ितों ने जिले के वरीय अधिकारियों से इस घटना की शिकायत की है. उन्होंने आरोपी दारोगा भोला प्रसाद सिंह के ऊपर कार्रवाई की मांग की है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता