ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

सीतामढ़ी में डकैतों ने टीचर की बेटी को मारी गोली, तिजोरी से जेवरात सहित 10 लाख रुपये लेकर हुए फरार

SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है. जहां अपराधियों ने डकैती की एक बड़ी वारदात को अंजाम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है. जहां अपराधियों ने डकैती की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शिक्षिका की बेटी को गोली मारने के बाद डकैत तिजोरी से जेवरात समेत 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के कन्हौली थाना इलाके की है. जहां  रामनगर रसलपुर गांव में डकैती की एक बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. डकैती करने पहुंचे अपराधियों ने टीचर की बेटी को गोली मार दी. इस दौरान डकैत तिजोरी से जेवरात समेत 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. गोली लगने के कारण शिक्षिका की बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है. जख्मी बेटी की पहचान खुशबू कुमारी (22 ) के रूप में की गई है. पीड़ित शिक्षिका रेनू देवी के मुताबिक देर रात 15 से 20 की संख्या में डकैत घर में घुस आये थे. मेन स्विच को ऑफ कर उन्होंने बिजली काट दी. उसके बाद उन्होंने बेटी को गोली मार दी और जेवरात समेत 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. 


इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. वारदात की छानबीन करने पहुंची पुलिस टीम ने मौके से एक खोखा, 2 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया. कन्हौली के थानेदार के मुताबिक घायल लड़की को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता