ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

सीतामढ़ी में अपराधियों ने चिमनी मालिक को धमकाया, 10 लाख रुपये की मांगी रंगदारी

SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी से जहां अपराधियों ने एक चिमनी मालिक को धमका कर 10 लाख रुपये की

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी से जहां अपराधियों ने एक चिमनी मालिक को धमका कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर अपराधियों ने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है. पीड़ित चिमनी मालिक मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के रीगा थाना इलाके की है. जहां संग्राम फंदह गांव में एक चिमनी मालिक से बदमाशों ने 10 लाख की रंगदारी की मांग की. वार्ड नंबर 12 के रहने वाले चिमनी मालिक महेश महतो को धमकाया गया है. हाथ से लिखा पर्चा चिमनी के मेन गेट पर चस्पा कर रंगदारी मांगी गई है. वारदात के बाद चिमनी मालिक और मजदूरों में दहशत है. 


वारदात  को लेकर रीगा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि घटना की शिकायत के बाद चिमनी मालिक महेश महतो और उनके पार्टनर शैलेश कुमार से पूछताछ की गई है. पुलिस धमकी भरा पत्र को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता