ब्रेकिंग
बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलबिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरल

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, हैवानों ने डेढ़ साल की मासूम को भी नहीं बख्शा, कई गंभीर रुप से घायल

SITAMADHI: जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों के लोगों एक दूसरे पर लाठी, डंडों और दूसरे धारदार हथियारों से हमला किया. इस दौरान हैवानियत की सारे हदें पार कर द

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

SITAMADHI: जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों के लोगों एक दूसरे पर लाठी, डंडों और दूसरे धारदार हथियारों से हमला किया. इस दौरान हैवानियत की सारे हदें पार कर दी गईं. यहां तक कि डेढ़ साल के मासूम तक को नहीं बख्शा गया. हैवानों ने उस मासूम के उपर भी धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया.

घटना पिपराढ़ी थाना इलाके के ललुआ गांव की है जहां पिछले कई सालों से राकेश राय और दूसरे पक्ष के बीच जमीन विवाद चल रहा है. इस दौरान कई बार दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है. इसी बात को लेकर बुधवार को एकबार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई.  इस मारपीट में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं.

फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता