ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

सिपाही ने की आत्महत्या की कोशिश, सांसत में पड़ी जान

DHARBHANGA : बिहार के दरभंगा में एक सिपाही ने खुद से अपनी जान लेने की कोशिश की है। सिपाही ने तेज धारदार हथियार से खुद ही अपना गला रेत लिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। जिस

सिपाही ने की आत्महत्या की कोशिश, सांसत में पड़ी जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DHARBHANGA : बिहार के दरभंगा में एक सिपाही ने खुद से अपनी जान लेने की कोशिश की है। सिपाही ने तेज धारदार हथियार से खुद ही अपना गला रेत लिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसके बाद आनन- फानन में घायल सिपाही को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस सिपाही का नाम अरुण प्रसाद बताया जा रहा है। वह क्यूआरटी में तैनात है। 


इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार जिले के बहेड़ा थाना में पदस्थापित बिहार पुलिस के जवान अरूण प्रसाद ने गुरुवार की रात चाकू से गर्दन रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जवान द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना मिलने के साथ उनके साथियों ने उन्हें तत्काल बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अरूण को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कालेज, अस्पताल भेजा गया है।अत्यधिक रक्तश्राव के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सिपाही को डीएमसीएच में रक्त चढ़ाया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि, अरुण प्रसाद बहेड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय में आंसू गैस वाले वाहन पर तैनात हैं। वो गुरुवार की रात बैरक में अपने साथियों के साथ भोजन कर सोने गए। इस बीच धारदार हथियार से गला रेतकर आत्महत्या करने की। इस बीच उनके साथ रह रहे जवानों ने आनन-फानन में गाड़ी पर लादकर उन्हें तत्काल बहेड़ा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां पीएचसी चिकित्सक डा. कामेश कुमार ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। इस बीच घटना की सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक ने पूरी घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि जवान ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। जवान पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा का निवासी बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।