ब्रेकिंग
छात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्त

कटिहार में शिक्षिका की निर्मम हत्या करने वाला प्रेमी हलचल राय पूर्णिया से गिरफ्तार, एक महीने से था फरार

KATIHAR: कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका यशोदा को विद्यालय जाने के क्रम में घात लगाए आरोपी प्रेमी हलचल राय ने चाकू गोदकर और पेट्रोल छिड़क क

कटिहार में शिक्षिका की निर्मम हत्या करने वाला प्रेमी हलचल राय पूर्णिया से गिरफ्तार, एक महीने से था फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका यशोदा को विद्यालय जाने के क्रम में घात लगाए आरोपी प्रेमी हलचल राय ने चाकू गोदकर और पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हलचल राय फरार चल रहा था। कटिहार पुलिस के लिए आरोपी हलचल राय की गिरफ्तारी एक चुनौती थी इसके लिए कटिहार आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था। 


आखिरकार शिक्षिका की हत्या के एक महीने बाद कटिहार पुलिस ने हत्यारे हलचल राय को पूर्णिया के डगरूआ से गिरफ्तार कर लिया गया। कटिहार सदर अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी हत्यारा शिक्षिका यशोदा का प्रेमी था और शादी के बाद मृत शिक्षिका यशोदा ने हत्यारे हलचल राय से बातचीत बंद कर दी थी और इसी बात से गुस्साए हलचल राय ने यशोदा की निर्मम हत्या कर दी थी। 


वही आरोपी हलचल राय के द्वारा शिक्षिका की हत्या के बाद उसके श्राद्ध कर्म करते हुए का विजुअल सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। जिसके बाद कटिहार पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हुए थे कि हत्यारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस बाबत भी कटिहार एसडीपीओ ने बताया कि हत्यारे द्वारा जो वीडियो वायरल किया गया था वह श्राद्ध का वीडियो एक साल पहले का है। जब आरोपी की मृतका के साथ संबंध अच्छे नहीं थे और उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। फिलहाल कटिहार पुलिस ने तमाम गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी हत्यारे प्रेमी हलचल राय को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।  

कटिहार में शिक्षिका की निर्मम हत्या करने वाला प्रेमी हलचल राय पूर्णिया से गिरफ्तार, एक महीने से था फरार