ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

शिक्षा विभाग का घूसखोर पदाधिकारी गिरफ्तार : 9 हजार लेते ACB ने दबोचा

DESK : घूस लेने वालों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई जारी है। इस बार शिक्षा विभाग का एक पदाधिकारी एसीबी के हत्थे चढ गया। जिसे 9 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया ग

शिक्षा विभाग का घूसखोर पदाधिकारी गिरफ्तार : 9 हजार लेते ACB ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : घूस लेने वालों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई जारी है। इस बार शिक्षा विभाग का एक पदाधिकारी एसीबी के हत्थे चढ गया। जिसे 9 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला झारखंड के पलामू में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा की गई कार्रवाई का है। 


पलामू में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को नौ हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार घूसखोर लोकसेवक की पहचान नावाबाजार प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी बच्चन कुमार पंकज के रूप में हुई है। एक शिक्षाकर्मी के बंद वेतन को फिर से शुरू करने को लेकर इस घूसखोर पदाधिकारी ने उससे रिश्वत की मांग की थी। उसे कहा था कि बिना रिश्वत दिए वेतन चालू नहीं किया जा रहा है। 


जबकि पीड़ित कर्मचारी घूस देने के लिए तैयार नहीं था। पीड़ित कर्मी ने इस बात की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। फिर क्या था, शिकायत दर्ज होते ही एसीबी की टीम ने 9 हजार रूपये की घूस लेते कार्यक्रम पदाधिकारी को रेंज हाथों दबोच लिया। फिलहाल घूसखोर पदाधिकारी को एसीबी की टीम अपने साथ लेकर गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। 


टैग्स