ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

शिक्षक है या हैवान! पीट-पीटकर छात्र की ले ली जान, गुस्साए परिजनों ने किया भारी बवाल

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां शिक्षक की हैवानियत सामने आई है। आरोपी शिक्षक ने एक छात्र को इतनी बुरी तरह से पीटा की उसकी जान चली गई। घटना से गुस्साए परिजनों और

शिक्षक है या हैवान! पीट-पीटकर छात्र की ले ली जान, गुस्साए परिजनों ने किया भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां शिक्षक की हैवानियत सामने आई है। आरोपी शिक्षक ने एक छात्र को इतनी बुरी तरह से पीटा की उसकी जान चली गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल पर जमकर पथराव किया और तोड़फोड़ की। इस दौरान इलाके में काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। घटना बोखरा प्रखंड के अनुसूचित मिडिल स्कूल की है।


जानकारी के मुताबिक, बोखड़ा के रहने वाले विजय पासवान के बेटे विशाल को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा था। घायल छात्र को इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए मृतक छात्र के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और स्कूल पर पथराव कर दिया। इस दौरान स्कूल में तोड़फोड़ भी की गई।


हंगामे की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया हालांकि परिजन आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, मृतक छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता