ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शिवहर में सरेआम एक शख्स का मर्डर, 3 अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

SHEOHAR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है शिवहर से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने ताबड़

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SHEOHAR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है शिवहर से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर एक शख्स का मर्डर कर दिया है. हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात शिवहर जिले के हरनाही सुन्दरपुर खरौना पथ की है. जहां अपराधियों ने सरेआम एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हरनाही गांव के रहने वाले विन्देश्वरी सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि विन्देश्वरी सिंह पेशे से किसान थे. जिनको अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है. 


विन्देश्वरी सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में मातम छा गया. परिजनों की ओर से वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष के मुताबिक बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल तफ्तीश में जुटी हुई है.

टैग्स