ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

शिवहर में पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

SHEOHAR: शिवहर में पूर्व मुखिया पति जगदीश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बाइक सवार दो अपराधियों ने हरनहिया चौर में इस घटना को अंजाम दिया है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच

शिवहर में पूर्व मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर में पूर्व मुखिया पति जगदीश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बाइक सवार दो अपराधियों ने हरनहिया चौर में इस घटना को अंजाम दिया है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


तरियानी प्रखंड के माधोपुर छाता की पूर्व मुखिया जयमाला देवी के पति व सामाजिक कार्यकर्ता 65 वर्षीय जगदीश राय को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी बाइक छोड़कर भाग गये। 


घटना की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी ,एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, टाउन थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर समर्थ कुमार सहित पुलिस बल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।


गौरतलब है कि माधोपुर छाता की पूर्व मुखिया जयमाला देवी के पति जगदीश राय सामाजिक व्यक्ति थे। रोजाना शाम को वे  जिला गेट के पास आकर लोगों से मिला करते थे। इसी दौरान शिवहर से घर लौट बाइक से लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि हरनाही के आगे बांस गाछी के पास अपराधियों ने गोली मारी है। आसपास के लोगों की नजर गयी तब लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद अपराधी बाइक छोड़कर मौके से भागने में सफल हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता