ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शिवहर में प्रचार कर रहे प्रत्याशी और समर्थक को गोलियों से भूना,आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

SHEOHAR : चुनाव प्रचार के दौरान शिवहर के जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह और उनके समर्थकों पर शनिवार की देर शाम 8 बजे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें प्रत्

शिवहर में प्रचार कर रहे प्रत्याशी और समर्थक को गोलियों से भूना,आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
Anamika
2 मिनट

SHEOHAR : चुनाव प्रचार के दौरान शिवहर के जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह और उनके समर्थकों पर शनिवार की देर शाम 8 बजे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें प्रत्याशी समेत उनके एक समर्थक संतोष कुमार की मौत हो गई.वहीं दो बॉडीगार्ड अभय सिंह और आलोक रंजन को भी गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं गुस्साई भीड़ ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला. वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

10 से 15 की संख्या में आए थे बदमाश
घटना पुरनहिया प्रखंड के हथसार गांव के पास की है. बताया जा रहा है कि प्रत्याशी पैदल ही चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी 10 से 15 की संख्या में आए  बदमाश आए और चारों तरफ से फायरिंग करने लगे. जबतक सभी लोग संभल पाते तबतक श्रीनारायण और तीन लोगों को गोलियां लग गई. वहां मौजूद रहे एक व्यक्ति ने बताया कि सब चिल्ला रहा था कि मार दो-मार दो. दो हत्यारे उम्र में बड़े थे बाकि के सब 20 से 25 साल के बीच के थी.  इतने में हमने एक आरोपी को पकड़ लिया, फिर गोली की आवाज सुनकर जुटी भीड़ ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला. 

प्रत्याशी श्रीनारायण पर कई मामले थे दर्ज

शिवहर के डुमरी कटसरी प्रखंड के नाय गांव के निवासी श्रीनारायण सिंह पर कई मुकदमे लंबित हैं. वे नयागांव पंचायत के मुखिया और डुमरी कटसकी से जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके थे. शिवहर के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि प्रचार के दौरान गैंगवार में गोलीबारी की घटना हुई है. हमलावर पैदल ही आए थे. एक हमलावर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला है. एक अन्य हमलावर पकड़ा गया है. कई लोगों को गोली लगी है.