ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शारदीय नवरात्र का सातवां दिन: शिवहर में दुर्गा पूजा की धूम, DM-SP ने पैदल फ्लैग मार्च कर खुद संभाली सुरक्षा की कमान

SHEOHAR: शारदीय नवरात्र का आज सातवां दिन हैं। मां दुर्गा का पट खुलते ही महासप्तमी के मौके पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस

शारदीय नवरात्र का सातवां दिन: शिवहर में दुर्गा पूजा की धूम, DM-SP ने पैदल फ्लैग मार्च कर खुद संभाली सुरक्षा की कमान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शारदीय नवरात्र का आज सातवां दिन हैं। मां दुर्गा का पट खुलते ही महासप्तमी के मौके पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। शिवहर के डीएम और एसपी ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली है। दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर नगर परिषद सहित ग्रामीण इलाकों में भारी संख्या में पुलिसकर्मी के साथ डीएम पंकज कुमार व एसपी अनंत कुमार राय ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला।


 फ्लैग मार्च के दौरान डीएम व एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। शिवहर के डीएम और एसपी ने कहा कि लोगों की हर गतिविधियों पर हमारी नजर है। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की बात उन्होंने कही। कहा कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब तक पूरे जिले में धारा 107 के तहत 1200 लोगों पर कार्रवाई की गयी है। 


नगर परिषद क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाके तक हर पूजा पंडालों में सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। जो कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर एसडीएम अफाक अहमद, एसडीपीओ अनिल कुमार, नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजय कुमार, सामर्थ कुमार, सभी बीडीओ, सीओ, आरओ समेत जिला में सभी पदाधिकारी मौजूद थे। पूजा पंडालों के आस-पास भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है जो भीड़ को नियंत्रित करेंगे। भीड़ में शामिल एक-एक लोगों पर तीसरी आंख से नजर रखी जा रही है। 

शारदीय नवरात्र का सातवां दिन: शिवहर में दुर्गा पूजा की धूम, DM-SP ने पैदल फ्लैग मार्च कर खुद संभाली सुरक्षा की कमान