ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sheohar: खबर शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ पंचायत की है, जहां रामवन गांव की रहने वाली मुखिया मुन्नी देवी के पति सुबोध राय को अज्ञात तीन बाइक सवार बदमाशों ने अप

मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

Sheohar: खबर शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ पंचायत की है, जहां रामवन गांव की रहने वाली मुखिया मुन्नी देवी के पति सुबोध राय को अज्ञात तीन बाइक सवार बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया। अपराधियों ने सोमवार सुबह रामवन गांव में उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मुखिया पति को तीन गोली लगी है। घटना के बाद मुखिया पति की मौत हो गई। 



मिली जानकारी के मुताबिक़ गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी हालत में उन्हें मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया था। 



घटना को लेकर एसपी अनंत कुमार राय ने कहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए सभी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। घटना में शामिल अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। 

टैग्स