ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

कट्टा लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को दबोचा, शिवहर एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

SHEOHAR : सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दो युवकों को हथियार लहराना काफी भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद शिवहर एसपी की नजर भी इस वीडियो पर गई। जिसके बाद उन्होंने थानेदार को

कट्टा लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को दबोचा, शिवहर एसपी के निर्देश पर कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR : सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दो युवकों को हथियार लहराना काफी भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद शिवहर एसपी की नजर भी इस वीडियो पर गई। जिसके बाद उन्होंने थानेदार को कार्रवाई का आदेश दिया। थानेदार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को धर-दबोचा। गिफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। 


यह मामला शिवहर का है। जहां तरियानी छपरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवकों ने फेसबुक पर कट्टा लहराते हुए फोटो और वीडियो अपलोड किया था। देखते ही देखते वह विडियो वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो पर एसपी अनंत कुमार की नजर भी चली गई। 


जिसका उन्होंने संज्ञान लेते हुए थानेदार रोहित कुमार को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को लोहसुरका से दबोचा और जेल भेज दिया। इनके पास से उस हथियार को भी बरामद कर लिया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।