ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: पुलिस ने एकसाथ 8 बदमाशों को दबोचा, बड़ी वारदात को अंजाम देने की कर रहे थे तैयारी

SEOHAR: शिवहर जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्

बिहार: पुलिस ने एकसाथ 8 बदमाशों को दबोचा, बड़ी वारदात को अंजाम देने की कर रहे थे तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे लेकिन पुलिस ने ऐन वक्त पर उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया।


दरअसल, एसपी अनंत कुमार राय की इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय ने बताया है कि तरियानी छपरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि तरियानी थाना क्षेत्र के मामा चौक पर कुछ लोग बड़ी आपराधिक घटना करने की योजना बना रही है। एसपी के पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया।


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार 8 बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, दो गोली, स्मेक, चाकू समेत अन्य सामानों को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया है कि लोकसभा चुनाव के बाद अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा