ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार: नाबालिग लड़के की हत्या से हड़कंप, लोगों ने NH को किया जाम, ट्रैक्टर से कुचलकर मारने की आशंका

SEOHAR: शिवहर में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक 14 साल के किशोर की हत्या कर दी और शव को सड़क हादसे का रूप देने के लिए एनएच पर फेंक दिया। शव मिलने

बिहार: नाबालिग लड़के की हत्या से हड़कंप, लोगों ने NH को किया जाम, ट्रैक्टर से कुचलकर मारने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: शिवहर में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक 14 साल के किशोर की हत्या कर दी और शव को सड़क हादसे का रूप देने के लिए एनएच पर फेंक दिया। शव मिलने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना शिवहरशहर से सटे एनएच के मथुरापुर बाजार के पास की है।


मृतक किशोर की पहचान मथुरापुर निवासी कौशल पांडेय के 14 साल के बेटे निरंजन कुमार उर्फ कुल्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कुल्लू गांव के ही एक शख्स के यहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता करता था। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक उसे देर रात घर से बुलाकर ले गया था और सुबह उसका शव मिला। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक पर ही कुल्लू हत्या कर ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप लगाया है।


घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच पर शव रखकर जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी क। गुस्साए लोग ट्रैक्टर मालिक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना और भटहां थाने की पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।