ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बैंक लॉकर से दो करोड़ का सोना गायब करने का मामला: कैशियर निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने दो किलो से अधिक गोल्ड बरामद किया, दो अरेस्ट

SEIKHPURA: शेखपुरा के दल्लू चौक के पास स्थित इंडियन बैंक की शाखा से गोल्ड लोन के लिए जमा किए गए करीब 2 करोड़ का सोना गायब किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मा

बैंक लॉकर से दो करोड़ का सोना गायब करने का मामला: कैशियर निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने दो किलो से अधिक गोल्ड बरामद किया, दो अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEIKHPURA: शेखपुरा के दल्लू चौक के पास स्थित इंडियन बैंक की शाखा से गोल्ड लोन के लिए जमा किए गए करीब 2 करोड़ का सोना गायब किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बैंक के कैशियर अजय कुमार रजक समेत करीब 10 वर्षों से बैंक में अस्थाई कर्मी के तौर पर काम कर रहे सुनील यादव को गिरफ्तार किया है।


इसके साथ ही पुलिस ने सुनील यादव के रिश्तेदार नालंदा के सरमेरा स्थित मोहनपुर के रहने वाले रंजीत यादव के घर से 2 किलो 113 ग्राम सोना बरामद किया है। शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि बैंक में गोल्ड लोन के लिए रखा गया करीब 3 किलो 283 ग्राम सोना गायब किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसके बाद बैंक के चार कर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और फिर इस पूरी साजिश का पर्दाफाश किया गया।


उन्होंने बताया कि इस मामले में बैंक के कैशियर के साथ अस्थाई कर्मी सुनील यादव की मिली भगत से बैंक से सोना गायब किया गया और सुनील यादव ने बैंक के चेस्ट गार्ड के लॉकर से सोना निकाल कर अपने साला रंजीत यादव तथा उसके एक साथी कुंदन चौहान को सोना सौंप दिया था। रंजीत यादव एवं कुंदन फिलहाल फरार हैं। फिलहाल बाकी बचा 1 किलो 170 ग्राम सोना अभी पुलिस को बरामद करना है।


शेखपुरा एसपी ने बताया कि इस पूरे मामले में बैंक मैनेजर की भूमिका की भी जांच की जा रही है और शेष सोना एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस कांड को अंजाम देने वाले अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।