ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: एक्सिस बैंक में बड़ी लूट से हड़कंप, बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिए 50 लाख

SHEIKHPURA: इस वक्त की बड़ी खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां दिनदहाड़े लूट का बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने एक्सिस बैंक में घुसकर 50 लाख रुपए लूट लिए हैं। घटना की ज

बिहार: एक्सिस बैंक में बड़ी लूट से हड़कंप, बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिए 50 लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEIKHPURA: इस वक्त की बड़ी खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां दिनदहाड़े लूट का बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने एक्सिस बैंक में घुसकर 50 लाख रुपए लूट लिए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के वरिय अधिकारी पहुंचे हैं और पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।


जानकारी के मुताबिक, बरबीधा के श्रीकृष्ण चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंदाम दिया है। बैंक खुलते ही अपराधी आ धमके और कर्मियों को पिस्टल की नोंक पर बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट मचाई। इस दौरान बैंक आए ग्राहकों के साथ भी लूटपाट की गई है।


लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से मौके से फरार हो गए। बदमाश कितने रुपए लूटकर ले गए हैं इसका आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है हालांकि 50 लाख रुपए से अधिक की लूट की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात के बाद हड़कंप मच गया है।