ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

अपराधियों का फोटो पहचाने ईनाम पाएं: शेखपुरा एक्सिस बैंक के लूटेरों की तस्वीर जारी

SHEIKHPURA: बिहार के शेखपुरा जिले में 01 जुलाई को दिनदहाड़े बैंक में घुसकर अपराधियों ने 50 लाख रुपये लूट लिया था। अभी तक बदमाश पकड़े नहीं गये हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगा

अपराधियों का फोटो पहचाने ईनाम पाएं: शेखपुरा एक्सिस बैंक के लूटेरों की तस्वीर जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEIKHPURA: बिहार के शेखपुरा जिले में 01 जुलाई को दिनदहाड़े बैंक में घुसकर अपराधियों ने 50 लाख रुपये लूट लिया था। अभी तक बदमाश पकड़े नहीं गये हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है। पुलिस ने चार बदमाशों का फोटो जारी किया है। अपराधियों की पहचान करने वालों को पुलिस ईनाम देगी। 


सोमवार की सुबह 10.20 बजे बरबीघा स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में घुसकर जिन 4 अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन चारों का फोटो सामने आया है। जिसकी पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है लेकिन अभी तक इन चारों का पता नहीं चल सका है। अब पुलिस ने इन चारों अपराधियों पर इनाम घोषित कर दिया है। जो व्यक्ति इनके बारे में सूचना देगा उसे पुलिस 50 हजार रुपा इनाम देगी। अपराधियों की पहचान करने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। नीचे दिये गये नंबरों पर संपर्क साक्षा कर सकते हैं इन चारों के बारे में सूचना दे सकते हैं। -

(1) पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा मो0नं0-9431800009

(2) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेखपुरा मो0नं0-9431800023

(3) पु०नि० सह-थानाध्यक्ष, बरबीघा मो0नं0-9431822684


बता दें कि शेखपुरा के बरबीधा में भीषण लूट हुई थी। श्रीकृष्ण चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंदाम दिया था। बैंक खुलते ही अपराधी आ धमके और कर्मियों को पिस्टल की नोंक पर बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट मचाई। इस दौरान बैंक आए ग्राहकों के साथ भी लूटपाट की गई थी। लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से मौके से फरार हो गए।