ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

सीओ साहब को मिली धमकी, मुखिया पति ने कहा - बांधकर मारूंगा

SAHARSA : बिहार में मुखिया पति के भी अजीबो गरीब किस्से सामने आते रहते हैं। सूबे के अंदर महिला मुखिया के पति महोदय की धौंस ऐसी है कि इनकी दबंगई की कहानी हर दिन सामने आते रहती है। ऐस

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में मुखिया पति के भी अजीबो गरीब किस्से सामने आते रहते हैं। सूबे के अंदर महिला मुखिया के पति महोदय की धौंस ऐसी है कि इनकी दबंगई की कहानी हर दिन सामने आते रहती है। ऐसे ही एक मुखिया पति पर सीओ को धमकाने का आरोप लगा है। मुखिया पति ने सीओ साहब को बांधकर मारने की धमकी दी है। 

मामला सहरसा जिले के इटहरी प्रखंड का है। इटहरी के सीओ अक्षयवट तिवारी को पंचायत की मुखिया ममता कुमारी के पति जगजीत कुमार आनंद उर्फ जिम्मी यादव ने फोन पर धमकाया है। जिम्मी यादव ने सीओ साहब को ना केवल जान से मारने की धमकी दी बल्कि हड़काते हुए यहां तक कह डाला कि वह उन्हें बांधकर मारेंगे। मुखिया पति के इस धमकी से परेशान सीओ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

दरअसल पूरा मामला बनमा इटहरी ओपी थाने के लिए भूमि मुहैया कराए जाने से जुड़ा हुआ है। इटहरी सीओ से थाने के लिए जमीन का प्रस्ताव मांगा गया था। सीओ ने जिस जमीन को चिन्हित किया वह गैरमजरूआ आम खाते की जमीन है। इसकी स्वीकृति के लिए आम सभा में प्रस्ताव पास कराना आवश्यक था लेकिन मुखिया पति ने इसके लिए इंकार कर दिया। इसी विवाद को लेकर बात इतनी बढ़ी की मुखिया ममता देवी के पति जिम्मी यादव ने सीओ साहब को बांधकर पीटने की धमकी दे डाली। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता