ब्रेकिंग
संजय जायसवाल पर आरोप लगाकर फंसे प्रशांत किशोर? मानहानि के केस में कोर्ट में दाखिल किया जवाबबांकीपुर विधायक बनने के बाद एक्शन में प्रशांत किशोर, DGP से मिलकर उठाईं क्षेत्र की 3 बड़ी समस्याएं850 करोड़ के अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए तरसती मां, गोद में बीमार बच्ची और सवालों के घेरे में GMCH की स्वास्थ्य व्यवस्थामिड-डे मील में नमक की जगह डाल दिया सर्फ! नालंदा में 35 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीपटना के पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसानसंजय जायसवाल पर आरोप लगाकर फंसे प्रशांत किशोर? मानहानि के केस में कोर्ट में दाखिल किया जवाबबांकीपुर विधायक बनने के बाद एक्शन में प्रशांत किशोर, DGP से मिलकर उठाईं क्षेत्र की 3 बड़ी समस्याएं850 करोड़ के अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए तरसती मां, गोद में बीमार बच्ची और सवालों के घेरे में GMCH की स्वास्थ्य व्यवस्थामिड-डे मील में नमक की जगह डाल दिया सर्फ! नालंदा में 35 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीपटना के पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान

शराबबंदी पर सवाल: पुलिस का जवान ही निकला शराब कारोबारी, दारू की बोतलों के साथ पकड़ा गया

SAHARSA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिनके कंधों पर शराबबंदी कानून को सफल बनाने कि जिम्मा सौंपा था, वही लोग सरकार की कोशिशों पर पानी फेर रहे हैं। मामला सहरसा से सामने आया है, जहां ग

शराबबंदी पर सवाल: पुलिस का जवान ही निकला शराब कारोबारी, दारू की बोतलों के साथ पकड़ा गया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिनके कंधों पर शराबबंदी कानून को सफल बनाने कि जिम्मा सौंपा था, वही लोग सरकार की कोशिशों पर पानी फेर रहे हैं। मामला सहरसा से सामने आया है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने बिहार पुलिस के एक चौकीदार को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पूरा मामला सहरसा के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र का है।


दरअसल, बैजनाथपुर पुलिस शिविर के चौकीदार राजेश कुमार को उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी बैजनाथपुर पुलिस शिविर से कुछ दूरी पर राजेश कुमार अपने घर में शराब रखकर कारोबार करता है। इस सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर आरोपी राजेश कुमार को धर दबोचा।


उत्पाद विभाग की पुलिस ने गिरफ्तार चौकीदार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए हैं लेकिन सालों बात भी पुलिस और सरकार इस कानून को ठीक ढंग से लागू नहीं कर सकी है। आए दिन शराब की बड़ी खेप बिहार पहुंच रही है और इस अवैध कारोबारी को पुलिस की मदद से संचालित किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता