ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरें

शराबबंदी वाले राज्य में मिली 50 लाख की शराब, टैंकर में तहखाना बनाकर बिहार लाई गई थी बड़ी खेप

BANKA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकर सरकार और पुलिस इसे सख्ती से लागू कराने में विफल साबित हो रही है। दूसरे राज्यों से शराब की बड़ी खेल लगातार बिहार पहु

शराबबंदी वाले राज्य में मिली 50 लाख की शराब, टैंकर में तहखाना बनाकर बिहार लाई गई थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकर सरकार और पुलिस इसे सख्ती से लागू कराने में विफल साबित हो रही है। दूसरे राज्यों से शराब की बड़ी खेल लगातार बिहार पहुंच रही है। ताजा मामला बांका से सामने आया है, जहां पुलिस ने इंडियन ऑयल के टैंकर से करीब 50 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त किया है। बिहार झारखंड बार्डर पर बौंसी के भलजोर चेकपोस्ट पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम भलजोर चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उत्पाद पुलिस की टीम ने जांच के लिए एक टैंक लॉरी को रोका था। गाड़ी का पेपर लाने की बात कह ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने इंडियन ऑयल के टैंकर में तहखाना बनाकर 50 लाख की विदेशी ले जाई जा रही थी। टैंकर से 500 कार्टन शराब को जब्त किया गया है।


उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। पुलिस को ड्राइवर का आधार कार्ड और डीएल मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ड्राइवर और ट्रक मालिक की तलाश में जुट गई है। झारखंड के रास्ते बिहार पहुंची शराब की खेप कहां भेजी जा रहा थी पुलिस इसका पता लगा रही है।