ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

शराब के नशे में धुत ग्राम प्रधान गिरफ्तार, टोल प्लाजा पर कर रहे थे हंगामा

KAIMUR : कैमूर जिले की मोहनिया पुलिस ने शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने वाले यूपी के ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान मुगलसराय से रजरप्पा द

शराब के नशे में धुत ग्राम प्रधान गिरफ्तार, टोल प्लाजा पर कर रहे थे हंगामा
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर जिले की मोहनिया पुलिस ने शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने वाले यूपी के ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान मुगलसराय से रजरप्पा दर्शन करने के लिए जा रहे थे और शराब के नशे में धुत होकर उन्होंने टोल प्लाजा पर खूब हंगामा मचाया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है. 


बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने की वजह से यह कार्रवाई की गई है.  ग्राम प्रधान के मेडिकल जांच में भी शराब की पुष्टि हो चुकी है जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है. हालांकि मामले पर ग्राम प्रधान ने कहा कि वह पहली बार बिहार आये हैं. उन्हें रजरप्पा जाना था, अपनी गाड़ी से अपने एक सहयोगी के साथ रजरप्पा के लिए निकले थे, तो पुलिस ने टोल प्लाजा के पास उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 


इधर मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिली थी. जब मोहनिया पुलिस पहुंची तो कार सवार दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. दोनों शराब के नशे में पाए गए. हालांकि गाड़ी से कोई शराब की बोतल बरामद नहीं की गई है. दोनों को जेल भेजा जा रहा है. गिरफ्तार एक व्यक्ति यूपी के मुगलसराय का ग्राम प्रधान है.