ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगे

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशों का चलन बढ़ा, 15 करोड़ की चरस के साथ नशे के सौदागर अरेस्ट

MOTIHARI: बिहार में शराबबंदी के बाद दूसरे नशों का चलन बढ़ता जा रहा है। नशे के आदि हो चुके लोग विकल्प के तौर पर सूखा नशा इस्तेमाल करने लगे हैं। दूसरे राज्यों से नशे की खेप लगातार बि

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशों का चलन बढ़ा, 15 करोड़ की चरस के साथ नशे के सौदागर अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में शराबबंदी के बाद दूसरे नशों का चलन बढ़ता जा रहा है। नशे के आदि हो चुके लोग विकल्प के तौर पर सूखा नशा इस्तेमाल करने लगे हैं। दूसरे राज्यों से नशे की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस ने 15 करोड़ की चरस के साथ दो तस्करों को अरेस्ट किया है। दोनों के पास से 60 किलो चरस बरामद हुआ है।


दरअसल, मोतिहारी पुलिस ने 15 करोड़ की 60 किलो चरस के साथ हरसिद्धि के रहने वाले साजन कुमार और राजू कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरसिद्धि और सुगौली इलाके में चरस की बड़ी खेप पहुंची है। मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को बाइक जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से दो बोरा में 30-30 किलो के कुल 60 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ के कुल 121 पैकेट को बरामद किया है।


अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ की बड़ी खेप पूर्वी चंपारण में लाई जा रही थी, जिसको पुलिस ने नाकाम कर दिया गया है। पुलिस तस्कर के लिंकेज की पूरी जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर डिलीवरी देने कहां जा रहा था और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं। डीएसपी ने कहा कि इतनी बड़ी खेप को दिल्ली भेजने की योजना थी जिसको नाकाम कर दिया गया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम