ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशों का चलन बढ़ा! सुपौल में 50 लाख की ड्रग्स जब्त, नशे के पांच सौदागर गिरफ्तार

SUPAUL: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से लोग दूसरे नशों का रूख कर रहे हैं। यही वजह है कि शराब की खेप के साथ साथ अन्य नशीले पदार्थों की भी खेप लगातार पकड़ी जा रही ह

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशों का चलन बढ़ा! सुपौल में 50 लाख की ड्रग्स जब्त, नशे के पांच सौदागर गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से लोग दूसरे नशों का रूख कर रहे हैं। यही वजह है कि शराब की खेप के साथ साथ अन्य नशीले पदार्थों की भी खेप लगातार पकड़ी जा रही है। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 लाख के ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।


दरअसल, राघोपुर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमराही बाजार के एक होटल में ड्रग्स की डील होने वाली है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस जब छापेमारी करने उक्त होटल में पहुंची तो तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने भाग रहे पांच तस्करों को धर दबोचा। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 480 ग्राम ब्राउन शुगर समेत अन्य सामानों को जब्त किया है। बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य करीब 50 लाख रुपए हैं।


गिरफ्तार तस्करों में चाक अब्दुल हलीम, मो. अयूब अंसारी, रूबैल हुसैन, अशीम शेख उर्फ वसीम शेख पश्चिम बंगाल के मालदह जिला के रहने वाले हैं जबकि एक अन्य राहुल कुमार यादव मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में तस्करों ने बताया है कि मणिपुर से ड्रग्स खरीद कर वे पश्चिम बंगाल पहुंचते थे, यहां से ड्रग्स बिहार लाकर अन्य राज्यों के अलावा नेपाल में महंगी दामों पर बेचा जाता था। पूछताछ के आधार पर पुलिस सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगा रही है। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता