ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

फेसबुक पर तेजी से बढ़ रहे थे पत्नी के फॉलोअर्स, शकी पति ने कर दिया मर्डर

JAIPUR: फेसबुक पर बढ़ती लोकप्रियता की कीमत एक महिला को जान देकर चुकानी पड़ी. अपनी पत्नी की बढ़ती लोकप्रियता से नाराज पति ने साजिश के तहत पत्नी की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

JAIPUR: फेसबुक पर बढ़ती लोकप्रियता की कीमत एक महिला को जान देकर चुकानी पड़ी. अपनी पत्नी की बढ़ती लोकप्रियता से नाराज पति ने साजिश के तहत पत्नी की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की नियत से सिर को कुचल दिया. 

मामला जयपुर के आमेर थाना इलाके की है, जहां पुलिस ने दिल्ली हाई-वे स्थित माता के मंदिर के पास सड़क किनारे महिला का खून से सना शव बरामद किया था. पास में ही महिला की स्कूटी और  हेलमेट भी खून से सना मिला था. स्कूटी के आधार पर महिला की पहचान हुई थी. शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. 

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शव की पहचान जयसिंहपुरा खोर निवासी नैना उर्फ रेशमा मंगलानी के तौर पर हुई है. रेशमा की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के इरादे से सिर को पत्थर से कुचल दिया था. पहचान होने के बाज रेशमा के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया था. परिजनों ने बताया कि दो साल पहले ही दोनों ने गाजियाबाद में जाकर आर्य समाज में शादी की थी और फिर निकाह किया था. दोनों का 3 महीने का बेटा भी है. 

पुलिस के मुताबिक अयाज अपनी पत्नी पर शक करता था. फेसबुक पर बढ़ती उसकी लोकप्रियता को देख बह परेशान रहता था. बार-बार मना करने के बाद भी रेशमा ने मोबाइल यूज करना कम नहीं किया तो उसने प्लान के तहत उसकी हत्या कर दी. रेशमा सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती थी. उसके फॉलोअर्स भी काफी संख्या में बढ़ रहे थे. इससे परेशान होकर अयाज ने उसकी हत्या कर दी.