ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

शादीशुदा महिला से 3 दोस्त करते थे प्यार, एक युवक को ज्यादा लाइक करती थी महिला, फिर क्या हुआ जानिए..

JAMUI: एक शादीशुदा महिला से प्यार करना एक युवक को भारी पड़ गया। पहले से ही महिला का दो अन्य युवकों के साथ अफेयर था। लेकिन महिला सबसे ज्यादा लाइक शादाब को करती थी। यही कारण था

शादीशुदा महिला से 3 दोस्त करते थे प्यार, एक युवक को ज्यादा लाइक करती थी महिला, फिर क्या हुआ जानिए..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: एक शादीशुदा महिला से प्यार करना एक युवक को भारी पड़ गया। पहले से ही महिला का दो अन्य युवकों के साथ अफेयर था। लेकिन महिला सबसे ज्यादा लाइक शादाब को करती थी। यही कारण था कि दोनों युवकों ने मिलकर शादाब की हत्या की योजना बनायी और जिसमें दोनों कामयाब भी हो गये।


बीते दिनों दो दोस्तों ने मिलकर शादाब की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड की जांच के लिए टीम बनायी गयी। जिसके बाद शादाब मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा किया। शादाब महिला का करीबी था इसलिए वह दोनों दोस्तों की आंख में चढ़ गया था और यही वजह है कि दोनों ने उसकी हत्या कर दी। 


दो दिन ही हत्या की यह वारदात जमुई के आजाद नगर इलाके में हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादाब की हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने शादाब के दो दोस्तों सहित तीन लोगों को धड़ दबोचा है। शादाब की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग था। एक ही महिला से तीन लोग प्यार किया करते थे। महिला पहले से शादीशुदा थी। यह जानते हुए कि तीन युवक उसके पीछे पड़े हुए थे। 


महिला को लेकर ही तीन दोस्तों के बीच दुश्मनी हो गयी। मो.शादाब, मो. आमिर और मो. अब्दुला तीनों एक ही महिला को दिल दे बैठे थे। घंटों तीनों की उस महिला से बातचीत होती थी। महिला सबसे ज्यादा शादाब को पसंद करती थी जो आमिर और अब्दुला को नागवार गुजरा फिर क्या था दोनों ने मिलकर शादाब की हत्या की साजिश रच डाली। 


महिला के चक्कर में दोस्त को ही दुश्मन समझने लगे और अंतत उसकी जान तक ले ली। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शादाब हत्याकांड के खुलासा कर लिया है। हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को भी जेल भेज दिया गया है।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें