ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

शादी से पहले ही दूल्हे को लेकर हुआ विवाद, गोली मारकर युवक की हत्या

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सोहौड़ा गांव में एक लड़की की शादी कराने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसके बाद एक पक्ष ने एक युवक

शादी से पहले ही दूल्हे को लेकर हुआ विवाद, गोली मारकर युवक की हत्या
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सोहौड़ा गांव में एक लड़की की शादी कराने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसके बाद एक पक्ष ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, दो युवकों की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। 



मृतक की पहचान प्रेमीलाल यादव के छोटे बेटे राजू यादव के रूप में हुई है। जबकि घायलों में मृतक के भाई कारे लाल यादव और मिथुन कुमार हैं। राजू यादव को एक गोली सीने में और एक गोली बांह पर गली है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल भेजा जबकि घायलों को भी पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 



मंगलवार की देर रात परिजन और कई ग्रामीण नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे। इधर जानकारी मिली है कि दूसरे पक्ष से भी पांच लोग घायल हैं। सभी का पुलिस हिरासत में रंगरा पीएचसी में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव के कैलाश यादव की बेटी अंजली कुमारी की शादी सोमवार रात को होनी थी। खगड़िया के बन्देहरा गांव से बारात रात नौ बजे पहुंच गयी थी। लकड़ी वालों ने लड़का देखते ही लड़के को बदल लेने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसको लेकर बारात पक्ष और कैलाश यादव के भतीजों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता