ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शादी में खाना बनाने गई महिला के साथ गैंगरेप, गंभीर हालत में सड़क पर फेंककर भागे आरोपी

DESK : शादी समारोह में गई महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अपराधियों ने महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसे गंभीर स्थिति में सड़क किनारे फ़ेंक दिया और मौके से फर

शादी में खाना बनाने गई महिला के साथ गैंगरेप, गंभीर हालत में सड़क पर फेंककर भागे आरोपी
First Bihar
2 मिनट

DESK : शादी समारोह में गई महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अपराधियों ने महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसे गंभीर स्थिति में सड़क किनारे फ़ेंक दिया और मौके से फरार हो गए. मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है जहां सरकार और पुलिस के सभी दावों के बावजूद भी महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. 


दरअसल, सूत्रों के मुताबिक पीड़ित महिला खाना बनाने का काम करती है और वह एक शादी समारोह में कैटरिंग के लिए गई थी. आगरा के बरहन थाने में महिला के पति के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. पीड़िता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


बताया जाता है कि महिला कैटरिंग के लिए एक शादी समारोह में गई थी. वहां महिला के साथ गैंगरेप हुआ और इसके बाद आरोपी उसे गंभीर हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए. जब उसे होश आया तब वह पुलिस चौकी पहुंची. पुलिस ने पीड़िता के पति के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगरा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है.

टैग्स