ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

शादी के 40 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन ने मांग लिया तलाक, पति की इस गंदी आदत से थी परेशान, घर का मामला थाने पहुंचा

DESK: पति की गंदी आदत से परेशान नई नवेली दुल्हन अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई और शादी के 40 दिन बाद ही पति से तलाक लेने की जिद पर अड़ गई। मामला जानकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। आख

शादी के 40 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन ने मांग लिया तलाक, पति की इस गंदी आदत से थी परेशान, घर का मामला थाने पहुंचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पति की गंदी आदत से परेशान नई नवेली दुल्हन अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई और शादी के 40 दिन बाद ही पति से तलाक लेने की जिद पर अड़ गई। मामला जानकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। आखिर वह कौन सी बात थी कि शादी के महज डेढ महीने के भीतर महिला तलाक मांगने लगी।


दरअसल, युवती की शादी करीब आठ महीना पहले हुई थी। शादी के बाद महिला ने पाया कि उसका पति नहाने से काफी कतराता है। शादी के बाद 40 दिन में सिर्फ 6 दिन ही उसने स्नान किया था। पत्नी जब भी उसे नहाने को कहती किसी न किसी बहाने उसे टाल देता। पति के नहीं नहाने की आदत से महिला परेशान हो गई।


युवक पूजा पाठ कराने का काम करता था और पूजा कराने जाता तो सिर्फ गंगा जल के छीटे अपने शरीर पर मार लेता और घर से निकल जाता। पति की यह आदत महिला के लिए मुसीबत बन चुकी थी। शादी के महज 40 दिन बाद ही महिला अपने मायके चली गई और पति से तलाक मांगने लगी।


दोनों के बीच का विवाद थाने पहुंचा तो उनकी काउंसेलिंग शुरू की गई। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर भी मामले को सुनकर हैरान रह गए। पत्नी का कहना था कि वह ऐसे आदमी के साथ अपना जीवन नहीं बिता सकता जो सप्ताह में एक बार नहाता हो। वहीं पति का कहना है कि वह हर चौथे या पांचवे दिन नहाता है। पति ने भविष्य में हर दिन नहाने का वादा किया है।