ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: CSP संचालक से दिनदहाड़े लूटपाट, पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने लूट लिए इतने लाख

Bihar Crime News: बिहार के शिवहर में बेखौफ अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर करीब पांच लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन शुरू कर दी है।

Bihar News
सीएसपी संचालक से लूटपाट
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Crime News: शिवहर के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ गोवास पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से करीब 5 लाख रूपये लूट लिए। 


बताया जाता है कि लालगढ़ गोवास गांव निवासी अर्जुन पासवान लालगढ़ चौक पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सीएसीपी चलाते हैं। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सोमवार की शाम कहतरवा स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा ब्रांच से 4 लाख 85 हजार रुपए निकासी कर अपने घर लौट रहे थे। 


इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने थप्पड़ मारकर पैसा लूट लिया और देल्हो की तरफ फरार हो गए। घटना के सूचना पर एसडीपीओ सुशील कुमार थाना अध्यक्ष सहित पुलिस बल पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा