ब्रेकिंग
हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में एकसाथ EOU और निगरानी की रेडहाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में एकसाथ EOU और निगरानी की रेड

स्कूटी से शराब की तस्करी करते एक धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ा, विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद

SHEOHAR: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। आए दिन पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन ऐसा लगता है कि अवैध शराब के धंधेबाजों के बीच श

स्कूटी से शराब की तस्करी करते एक धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ा, विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। आए दिन पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन ऐसा लगता है कि अवैध शराब के धंधेबाजों के बीच शायद पुलिस का खौफ नहीं है। इस बार फिर शिवहर की श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से विदेशी शराब की खेप बरामद की गयी है वही एक स्कूटी भी जब्त किया गया है।


शिवहर एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने कार्रवाई की। शराब तस्कर का पीछा कर उसे गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की। पुलिस ने श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ पथ में सघन वाहन जांच अभियान चलाया इसी क्रम में एक शराब तस्कर पुलिस को देखकर स्कूटी से भागने लगा।


 तभी पुलिस के पीछा कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार स्कूटी सवार के पास से 130 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने इस दौरान स्कूटी भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार अवैध शराब कारोबारी का नाम प्रकाश पांडेय है जो तरियानी थाना क्षेत्र के राजडीह गांव का रहने वाला है। प्रकाश पांडेय कई वर्षों से शराब के अवैध कारोबार करता आ रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

फर्स्ट बिहार के लिए शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट


स्कूटी से शराब की तस्करी करते एक धंधेबाज को पुलिस ने… | FirstBihar